


विश्वकर्मा दिवस पर आज पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार और विधायक जयद्रथ उर्फ़ प्रवक्ता नंद मौजूद रहे.वही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र एवं उपआयुक्त उद्योग आशीष गुप्ता क़ी मौजूदगी में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 21 लाभार्थियों को टूलकिट बांटा गया और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान समर्पित 3 बैंकों के रीजनल मैनेजर को भी सम्मानित होने का मौका मिला.बैंको में SBI,उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक तथा BOB शामिल थे.
दरअसल विश्वकर्मा दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में live प्रसारण कार्यक्रम जनपद स्तर पर किया गया था.जिस को लेकर पीलीभीत में उद्योग विभाग के टूल वितरण कार्यक्रम को खूब सराहा गया.

Leave a comment