आइये देखते है गोमती उद्गम स्थल कायाकल्प क़ी मॉडल तस्वीर.केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रयासों से जारी हुई पहली किश्त ..

पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के 2 वर्ष के लगातार अथक प्रयास से अब गोमती उद्गम स्थल का जीर्णोद्धार निश्चित है.भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन परियोजना नमामि गंगे मिशन-3 के अंतर्गत 100% केंद्रीय सहायता से संचालित होने वाली परियोजना के लिए 12.26 करोड रुपए की पहली किस्त जारी हो गई है,पीलीभीत में मां गोमती नदी के पुर्नजीवन एवं झील को अविरल धारा बनाने के लिए स्वच्छता एवं सफाई के लिए और उद्गम स्थल पर बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने क़ी तैयारी का आगाज हो चुका है.पीलीभीत के सांसद बनने के बाद जितिन प्रसाद से पीलीभीत गोमती स्थल को बड़ी सौगात मिली है मां गोमती नदी उद्गम स्थल से लेकर गोमती की धारा को अविरल एवं निर्मल करने के लिए मां गोमती उद्गम स्थल पर भव्य आरती घाट,टेंपल कंपलेक्स योगास्थल हेरिटेज हब रिटेल प्लाजा आदि बनने से पीलीभीत के पर्यटन को बढ़ावा मील सकेगा..

Leave a comment