
पीलीभीत पुलिस ने CEIR पोर्टल द्वारा 217 मोबाइल फोन बरामद किया है. जिसकी कीमत लगभग 30.95 लाख रुपये आँकी गई है.
एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी विक्रम दहिया ने साइबर क्राइम और थानों के साइबर हेल्प डेस्क टीम को गुमशुदा एवं चोरी क़ी मोबाईल फोन को तत्काल बरामद के निर्देश दिये थे.इसी श्रंखला में CEIR पोर्टल द्वारा जिले के मोबाईल स्वामीयो के चोरी या खोये हुए कुल 217 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं।बरामद सभी मोबाइल फोन की अनुमानतः कीमत लगभग 30,94,941 रुपये आंकी गई है।अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया है. वही बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौप दिए गए।
*क्या है ये CEIR* ..👇
CEIR एक मोबाइल ट्रैकर ऐप है.दरअसल दूरसंचार विभाग की एक सरकारी प्रणाली है जो मोबाइल उपकरणों के IMEI नंबर से उन्हें ट्रैक करना और ब्लॉक करने का काम करती है।अगर किसी का फोन चोरी हो जाता है या गिर जाता है तो इसका IMEI ब्लॉक कर दिया जाता है. जिससे कोई भी चोर उसे पूरे भारत के किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर उपयोग नहीं कर पाएगा।ब्लॉक रिक्वेस्ट पेज पर जाकर गुम या चोरी फोन क़ी डिटेल और पुलिस शिकायत दर्ज करके ब्लॉक कर सकते है।यही नहीं शिकायत की स्थिति(stetus)भी देख सकते हैं।अगर किसी भी वजह से फोन मिल जाने के बाद उसे सामान्य रूप से फिर से चालू करने के लिए आसानी से अनब्लॉक किया जा सकता है।किसी को अपना फोन ब्लॉक या ट्रैक करने के लिए IMEI नंबर और पुलिस शिकायत की FIR होना बेहद आवश्यक होता है.

Leave a comment