भाकियू(भानु) के चेतावनी पर ARTO ने क़ी कार्यवाही.? 5 वाहन सीज़ और 10 के काटे गए चालान..

सड़क पर दौड़ रहे मौत को दावत दे रहे जर्जर वाहनों पर आखिरकार ARTO महोदय क़ी नजर आज पड़ ही गई,दरअसल मिशन सेफ फ्यूचर-3 के अंतर्गत अनाधिकृत सड़क पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्यवाही क़ी गई है.

पीलीभीत में मिशन सेफ फ्यूचर-3 के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(ARTO) सुशील कुमार मिश्रा और सचल दल अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी ने स्कूली बच्चों के परिवहन में लगी गाड़ियों के चेकिंग अभियान में वाहनों,टेंपो,ई-रिक्शा द्वारा स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पाए गए.इनके पंजीयन,फिटनेस,परमिट,बीमा,प्रदूषण प्रमाण-पत्र,ड्राइविंग लाइसेंस क़ी चेकिंग हुई।इस अभियान में 15 वाहनों पर कार्यवाही क़ी गई.जिनमे 5वाहनों को सीज तथा 10 वाहनों के चालान काटे गए है,

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन(भानु)ने बीते मंगलवार को ARTO कार्यालय का घेराव करते हुए कई बिन्दुओ पर कार्यवाही क़ी मांग क़ी थी.दिए गए ज्ञापन में कार्यवाही के लिए नवम्बर तक तक का वक्त भी दिया था,जिसमे वाहनों पर कार्यवाही और चेकिंग किये जाने क़ी बात कही गई थी.

Leave a comment