पीलीभीत के बीसलपुर में फर्जी हॉलमार्क लगा कर सोना बेचने वाले दो लोगो को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
पीलीभीत में क्राइम कंट्रोल को लेकर वांछित वारंटी को पकड़ने,चैकिंग जैसे अन्य मामलो को लेकर चलाये जा रहे अभियान में बीसलपुर पुलिस ने 434/26 धारा 318(4)/349/338/340(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए दो लोगो राहुल पुत्र जोगन लाल निवासी ग्राम कुण्डाडाडा खजान मगन खुर्द,जनपद शाहजहाँपुर और अनुज सिंह पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर को बीसलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है,इनके पास से अलग-अलग ज्वैलरी शाप पर बेची गयी 4 नकली सोने की अंगूठियाँ,3नकली सोने की चैन व 1 जोड़ी नकली सोने के झाला बरामद किया है,
दरअसल बीसलपुर सर्राफा एसोसिएशन कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने थाना बीसलपुर पर तहरीर देकर राहुल और प्रमोद को भाग्य ज्वैलर्स पर 1 जोड़ी सोने के झाले बेचने को लेकर शिकायतकर्ता क़ी थी, इस आभूषण पर 18K 750HM का हॉलमार्क लगा हुआ था,ज्वैलर्स ने जाँच पर यह नकली पाया गया,जिस पर दोनों चकमा देकर मौके से भाग गये।पुलिस ने मामला दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया,पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल व अनुज सहित 3 लोग नकली सोने के जेवरात पर फर्जी हॉलमार्क लगा कर अलग-अलग ज्वैलर्स को बेचने का काम करते हैं,मगर 14सितम्बर 26 को जब नकली सोने की चैन बेचने गये तो सम्बंधित ज्वैलर ने इन्हे पकड़ लिया, मगर ये मौका पाकर भाग गये थे।जोकि आज बीसलपुर पुलिस ने आज इनको अरेस्ट कर लिया है.

Leave a comment