
भाकियू अराजनैतिक ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान का जन्म दिन,जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटा और फल वितरण किया,इस मौके पर पीलीभीत के पदाधिकारी और किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किसान हित का संकल्प भी लिया।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने व किसानों के हक एंव अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।उनके कुशल नेतृत्व में आज संगठन देश के किसानों की आवाज को बहुत ही मजबूती से शासन व प्रशासन तक पहुँचने का कार्य कर रहा है।जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के इसी तरह पूरी मजबूती व दृढ संकल्प के साथ देश के पीड़ित किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहने व किसानों के हकों की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहने क़ी कामना क़ी।उन्होंनेे ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान को दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एंव सुख-समृद्घि प्राप्त हो तथा वह पीड़ित किसानों की लड़ाई इसी प्रकार से लम्बे समय तक लड़ते रहें व किसानों की सेवा करते रहें।हम सब राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना क़ी हैं। इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह,गुरजन्ट सिंह,चीमा,जिला सचिव सर्वेश कुमार वर्मा,किसान नेता बालकराम वर्मा रुपराम,तरसेम सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a comment