जिला पंचायत विभाग में सागौन के बेशकीमती पेड़ो की ऑफलाइन नीलामी ने डीएम के आदेश को सीधा चैलेंज दे दिया, बावजूद इसके बीते 9 सितम्बर से लगातार कटान के बाद अब DFO भारत कुमार ने टीमभेजकर लकड़ी सहित ट्रक को कब्जे में लिया है.
बीते 9 सितम्बर को पीलीभीत जिला पंचायत विभाग में पहले क़ी तरह विवादों में शुमार हरे पेड़ो क़ी ऑफलाइन टेंडर करके लाखो के पेड़ो को महज कुछ लाख में चहेते ठेकेदारों को दे दिया गया था,मामला ये है कि 70 बेशकीमती सागोन के पेड़ो को महज 9 लाख में नीलामी दे दी गई.जबकि इसकी अनुमानतः वैल्यू कर 30 लाख से 50 लाख रूपये बताई जा रही है.आरोपी ठेकेदार भूरे मेंबर ने बुद्धसेन सागर से सांठगांठ कर इस टेंडर को ऑफलाइन जारी करवा लिया.जबकि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिना जानकारी किसी भी टेंडर को जारी होने पर रोक लगाई थी. मगर नीलामी का बिना किसी विज्ञापन प्रकाशन के ये टेंडर जारी कर दिया गया,मगर आज dfo भारत कुमार डीके (सामाजिक वानिकी)ने कार्यवाही करते हुए टीम भेजकर लकड़ी सहित लाल रंग का ट्रक(DCM) नम्बर UK06-3758 को कब्जे में ले लिया है.Dfo भारत कुमार ने बताया कि बिना रॉयल्टी ये लकड़ी उठाई जा रही थी.इसके मूल्यांकन और जुर्माने के बाद हीं ट्रक या लकड़ी को रिलीज करेंगे.जिस ट्रक(DCM)में ये लकड़ी भरने का वीडियो वायरल हो रहा है

Leave a comment