
नेपाली हाथियों के साथ साथ अब गैडा भी सीमा लाँघकर भारत में प्रवेश कर चूका है.ये गैडा लग्गा बग्गा से होते हुए पीलीभीत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो में फसल रौध रहे है.जबकि किसानो के धान क़ी फसल अब तैयार हो चूक़ी है.वही 10 दिन पूर्व बाराही रेंज के सेल्हा गांव में हाथियों का जोड़ा दिखाई दिया था.जिसकी वन विभाग क़ी टीम निगरानी कर रही थी.मगर इससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है.दरअसल बर्षा ऋतू में ये वन्यजीव भारत में प्रवेश करते है और किसानो द्वारा बोई फसल का दावत कर मौज उड़ाते है. इनका मुख्यतः पसंदीदा भोजन धान क़ी फसल और गन्ना है.ट्रांस शारदा क्षेत्र में विचरण करते हुए हाथी और गैडा को दूर भागने के लिए ग्रामीण हल्ला करते है.आग क़ी मशाल जलाते है और रातजगा करते है.ताकि फसल को इनसे बचाया जा सके.फिलहाल ये कलीनगर तहसील के ग्राम ढकियातालुका महाराजपुर में देखे गए है.

Leave a comment