मूक-बधिरो से समन्वय को देखते हुए पीलीभीत पुलिस ने एक दिवसीय ट्रेनिंग में लिया भाग,

पीलीभीत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) प्रशिक्षण कार्यशाला में ली ट्रेनिंग.

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिवसीय भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वधिर कल्याण संस्था,पीलीभीत द्वारा दिया गया,प्रशिक्षण कार्यशाला में दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधिर एवं श्रवण बाधित से साथ प्रभावी संवाद बनाने तथा भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से उनकी समस्याओं को समझने एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD Act, 2016) के प्रावधानों एवं बधिर व्यक्तियों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया,कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी अपराध द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधिर व्यक्तियों के साथ संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a comment