अमरिया में अतिरिक्त प्रभार उत्पीड़न व अन्य समस्याओ को लेकर लेखपालों ने जमा किया बस्ता..

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है.प्रांतीय आवाहन पर पीलीभीत जिले की अमरिया तहसील के सभी लेखपालों ने सामूहिक रुप से एकत्र होकर अपना बस्ता जमा कर दिया है,22 सितंबर 2026 से अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार करते हुए अपनी शर्त रखी है,इन्होने अतिरिक्त क्षेत्र के ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार कर दिया है।लेखपाल संघ ने शर्त के अनुसार 2800 ग्रेड पे किये जाने तथा वेतन विसंगति हटाने,अन्तरमण्डलिय स्थानांतरण किये जाने,चयन वर्ष 2025 26 की पदोन्नति सूची जारी किए जाने,भत्तों में वृद्धि किये जाने,टेक्निकल पद घोषित किये जाने जैसी शर्तो को रखा है.इन मांगो के साथ तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार व तहसील मंत्री शुभम गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गंगवार,अनुराग मिश्रा,रामगोपाल गंगवार,बिपिन कुमार,अभिषेक गंगवार आदि लेखपालों उपस्थित रहे।

Leave a comment