रास्ते में रोककर मारी गोली. पुलिस ने किया अरेस्ट.

पीलीभीत में युवक पर फायरिंग,केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट,

पीलीभीत के थाना दियोरिया कलां पुलिस ने फायरिंग कर घायल करने मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.दरअसल मामला ये है कि पिपरिया संजरपुर ग्राम के रहने वाले दुर्विजय सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी,घायल को उसके परिजनों ने सीएचसी बीसलपुर में भर्ती कराया गया,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क़ी पूछताछ में पता चला कि ग्राम महेशपुर निवासी ग्राम दानवीर ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उस पर फायर कर दिया.जिससे उसके बाएं हाथ में गोली लग गई.पुलिस ने तहरीर के आधार पर 166/2026, धारा 126(1), 109(1) बीएनएस बनाम दानवीर दर्ज कर नामजद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और मामले क़ी छनबीन में जुट गई है.

Leave a comment