जिला पंचायत के पेड़ो का किया जायेगा मूल्यांकन,ठोका जायेगा जुर्माना-भारत कुमारDK(DFO).

पीलीभीत जिला पंचायत विभाग में सागौन के बेशकीमती पेड़ो को ऑफलाइन नीलामी कर औने पौने दाम पर चहेते ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया.तत्कालीन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला पंचायत के किसी भी टेंडर को पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए था,मगर डीएम के आदेश को अनदेखा कर बिना अनुमति पेड़ काटने का ठेका जारी कर दिया गया. यानि डीएम के आदेश को सीधा चैलेंज दे दिया गया,बावजूद इसके बीते 9 सितम्बर से अब तक लगातार कटान के बाद अब DFO भारत कुमार ने टीम भेजकर लकड़ी सहित ट्रक को कब्जे में लिया है, dfo ने बताया कि वह ट्रेनिंग में देहरादून गए है और 25 सितम्बर को वापस आकर पकड़ी गई लकड़ियों का मूल्यांकन कराएँगे और जुर्माना वसूला जायेगा.

दरअसल बीते 9 सितम्बर को पीलीभीत जिला पंचायत विभाग में पहले क़ी तरह विवादों में शुमार हरे पेड़ो क़ी ऑफलाइन टेंडर करके लाखो के पेड़ो को औने पौने दामों में ठेकेदार के हवाले कर दिया गया था,मामला ये है कि 70 बेशकीमती सागोन के पेड़ो को महज 9 लाख में नीलामी दे दी गई.जबकि इसकी अनुमानतः वैल्यू कर 30 लाख से 50 लाख रूपये बताई जा रही है.आरोपी ठेकेदार भूरे मेंबर ने जिला पंचायत का मठाधीश क्लर्क बुद्धसेन सागर से सांठगांठ कर इस टेंडर को ऑफलाइन जारी करवा लिया.जबकि तत्कालीन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बिना जानकारी किसी भी टेंडर को जारी होने पर रोक लगाई थी. इस नीलामी का विज्ञापन प्रकाशन किसी भी न्यूज पेपर में नहीं किया गया.dfo भारत कुमार डीके (सामाजिक वानिकी)ने कार्यवाही करते हुए टीम भेजकर लकड़ी सहित लाल रंग का ट्रक(DCM) नम्बर UK06-3758 को कब्जे में ले लिया है.वहीं Dfo भारत कुमार ने बताया कि बिना रॉयल्टी ये लकड़ी उठाई जा रही थी.इसके मूल्यांकन और जुर्माने के बाद हीं ट्रक या लकड़ी को रिलीज करेंगे.वह ट्रेनिंग लेने के लिए देहरादून गए है 25 सितम्बर को वापस आकर पकडे गए ट्रक(DCM)में लकड़ी का मूल्यांकन कराकर जुर्माना वसूलने कि कार्यवाही क़ी जाएगी.

#गौरतलब#–दूसरी तरफ सामाजिक वानिकी में पकड़ी गई लकड़ियों से भरे ट्रक को छुड़ाने के लिए बिचौलिये कार्यालय के आसपास मंडरा रहे है.

Leave a comment