पीलीभीत के नगर कोतवाली इलाके के सिविल लाईन क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट का चला बुलडोजर,पिंक सिटी एक्सटेंशन को लेकर बनाई जा रही थी सड़क,
पीलीभीत के नगर क्षेत्र में स्थित पिंक सिटी एक्सटेंशन(खकरा नदी)किनारे एक अवैध निर्माणित सड़क पर आज सिटी मजिस्ट्रेट PL मौर्य ने आज कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया है.भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ नगर मजिस्ट्रेट पीएल मौर् और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा मौके पर मौजूद रहे.भू माफिया कॉलोनाइजर अहमद नबी मास्टर ने अवैध कॉलोनी बनाने के लिए ये सड़क डवलप कर रहा था,नगर मजिस्ट्रेट क़ी इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इससे पूर्व में भी मास्टर नबी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करके कॉलोनी डेवलप कर चूका है.नवरा मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध कॉलोनी को लेकर सड़क बनाई जा रही थी. जिसको बुलडोजर से हटवाया जा रहा है.

Leave a comment