बरखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल को उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार,फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट का सरगना निकला आरोपी.

पीलीभीत क़ी बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल. 👆

चौपर से मौज उडाता आरोपी..

भाजपा चेयरमैन बरखेड़ा नगर पंचायत श्याम बिहारी भोजवाल उत्तराखंड पुलिस क़ी गिरफ्त में,फर्जी दस्तावेज रैकेट चलाने का उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा,

पीलीभीत के बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल से जुडी खबर ने पार्टी क़ी छवि धूमिल करने का काम किया है.नगर पंचायत चेयरमैन को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अरेस्ट किया है,इनपर उधम सिंह नगर के बाजपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए खुलासा किया है कि ये फर्जी दस्तावेज(प्रमाण पत्र)से जुडा एक अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़कर काम करता था, इस रैकेट का सरगना बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल है.आरोप है कि चेयरमैन आधार कार्ड,निवास प्रमाण पत्र,जाति प्रमाणपत्र सहित कई अन्य दस्तावेजों को तैयार करके सरकारी विभागों में इस्तेमाल कर योजनाओं का लाभ दिलाता था,जालसाजी के इस खेल का बाजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है.इसके पास फर्जी आधार कार्ड सहित कई प्रमाण पत्र को पुलिस ने बरामद किया है..

इस पूरे मामले में उधम सिंह नगर की बाजपुर पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में कई और राज खुलेंगे,सीडीआर के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही कार्यवाही स्पीड पकड़ेगी.फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ चूरू कर दि है.भाजपा चेयरमैन की गिरफ्तारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है,इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि ये पार्टी के प्रतिनिधि नहीं है,

उत्तराखण्ड पुलिस हिरासत में 👆

Response

  1. समाचार18UP/UK Avatar

    […] बरखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन श्यामबिहार… […]

    Like

Leave a comment