पीलीभीत के शातिर असगर अली को 6 महीने के लिए जनपद की सीमा से किया गया निष्काषित,पुलिस ने इस जिलाबदर की नगाड़े बजाकर कराई मुनादी, पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव ने क्राइम कंट्रोल को लेकर कड़े निर्देश दिए है.जिसमे आज असगर अली पुत्र बद्दुल्लाशाह,निवासी कस्बा,थाना अमरिया को अगले 6 महीने के लिए पीलीभीत की सीमा से निष्काषित कर दिया है.पुलिस ने मुनादी कर डुगडुगी बजाकर सार्वजनिक स्थल पर जिला बदर आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया है।साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि जिला बदर असगर को न्यायालय में उपस्थित होना होगा तो वह द्वारा अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित पेश होगा.

Leave a comment