छत पर सो रहा था परिवार.नीचे घर में लगी आग में लाखो रूपये का सामान भस्म.

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट ने घर में रखें लाखो रूपये के सामान को राख के ढेर में किया तब्दील,

पीलीभीत के सम्बंधित थाना इलाके के परेवा वैश्य गांव में शॉर्ट सर्किट से अचानक घर में भीषण आग लग गई.मामला लगभग रात के 1 बजे का है. इधर आग ने नीचे ग्राउंड फ्लोर पर तांडव मचा रखा था तो दूसरी ओर छत पर पूरा परिवार सो रहा था,घर में रखा स्प्लेंडर,होंडा शाइन बाइक और वॉशिंग मशीन सहित इन्वर्टर-बैटरी और जनरेटर जल गया,वहीं कपड़े व अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया,पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,मगर इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया,

Leave a comment