जितिन प्रसाद के प्रयास से अब बरसेगा अमृत, up-bihar-gujrat को जोड़ेगी ये भारतीय रेल(भुज-बरौनी अमृत एक्सप्रेस)

पीलीभीत-बहेड़ी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के रेलयात्रा विस्तारण से तराई इलाके के लोगो को बड़ी रेल सौगात मिलने वाली है.अब आप सीतापुर,लखीमपुर,पीलीभीत,बरेली से बिहार और बिहार से गुजरात लेकर जाएगी.

अब आप मुस्कुराइए क्योंकि आप अब “भुज-बरौनी-अमृत भारत एक्सप्रेस” चलने जा रही जिससे सीतापुर,लखीमपुर,पीलीभीत और बरेली, बिहार से गुजरात तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार,यूपी और गुजरात के बीच रेल सफर करने वाले हजारों-लाखो यात्रियों,व्यापारियों और मजदूर वर्ग को ट्रेन नहीं बदलना होगा.जानकारी के बाद यहाँ क़ी जनता ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का ढेर सारा आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि वर्षो से तराई इलाके के लोगों की बिहार से गुजरात तक सीधी ट्रेन की मांग लंबित चल रहीं थी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री से पैरवी करके स्वीकृत कराया है,जोकि तराई के विकास के लिए यह ऐतिहासिक कदम माना जा सकता है।

आपको बता दें कि इससे पूर्व में भी जितिन प्रसाद के प्रयास से नांदेड़ एक्सप्रेस और गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस के विस्तार जैसी सौगात मिल चुकी हैं, माना जा यहा है कि अब बिहार-गुजरात सीधी रेलसेवा से क्षेत्र के लोगों में व्यापार और सुःखद यात्रा का लाभ मिल सकेगा.

Leave a comment