

*नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में गूंजा वंदे मातरम्,घोष दल और एनसीसी कैडेट्स के अनुशासित कदमों से हुआ अतिथियों का भव्य स्वागत* *बतौर मुख्यअतिथि राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर*
पीलीभीत में राष्ट्रप्रेम,सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता के भावों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान,नई दिल्ली के आह्वान पर माधोटांडा रोड पर स्थित चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शिरकत क़ी,कार्यक्रम में विद्यालय के घोष दल एवं एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं तालबद्ध कदमों से भव्य स्वागत किया।घोष दल की मधुर ध्वनियों और एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित पदचाप से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से भर उठा।घोष दल के इस प्रभावशाली प्रदर्शन का नेतृत्व घोष दल प्रमुख संतोष तिवारी ने किया,जबकि एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन एएनओ सेकण्ड ऑफिसर तनु अग्निहोत्री ने किया।कैडेट्स की सुसज्जित वेशभूषा,अनुशासन और समर्पण ने उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय का विशेष ध्यान आकर्षित किया।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत एक करोड़ लोगो ने एक समय,एक लय एवं एक स्वर में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन का संकल्प लिया,इस राष्ट्रव्यापी अभियान में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने विद्यार्थियों,आचार्यों और उपस्थित अतिथियों को राष्ट्रप्रेम की एकात्म भावना से जोड़ने का कार्य किया है.मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने राष्ट्रगीत के महत्व एवं राष्ट्रीय एकता की भावना पर प्रकाश डालते हुए ऐसे आयोजनों को युवा पीढ़ी में राष्ट्रनिष्ठा एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दुष्यंत जी की उपस्थिति में जब विद्यालय परिवार ने एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया तो विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गुंजायमान हो उठा।आपको बता दें कि विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.दीपक गंगवार ने कहा,कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं,बल्कि भारत की सांस्कृतिक अस्मिता,मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय एकात्मता का सशक्त प्रतीक है।ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन,संस्कार,कर्तव्यबोध एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता,समाज सेविका सुमन गुप्ता,सह प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल,जिला संयोजक दिग्विजय आर्य मौजूद रहे.

Leave a comment