पीलीभीत आपदा प्रबंधन ने भारी बरसात को लेकर जारी क़ी एडवांइजारी, जानिए ऑरेंज और रेड का मतलब..

उत्तर प्रदेश शासनद्वारा सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए भारी बरसात की चेतावनी दी है,

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने पीलीभीत जिले को में 25.09.2026 शुक्रवार का दिन ऑरेंज अलर्ट और 26.09.2026 को रेड अलर्ट जारी किया है।इस दौरान भारी वर्षा,तेज़ हवा,जलभराव की सम्भावना बनी हुई है।जिले क़ी जनता प्रशासन ने अपील है कि सतर्क रहकर कुछ बातो का विशेष ध्यान रखें..जैसे बहुत जरुरी काम में ही घर से बाहर निकलें,अनावश्यक यात्रा से भी बचें।नदी,नाले,तालाब,पुलिया और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं।जर्जर/कच्चे मकानों में निवास कर रहे लोग सुरक्षित एवं मजबूत स्थान पर आश्रय ले लें।आंधी-तूफान और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।बिजली के खुले तारों,ट्रांसफार्मर एवं क्षतिग्रस्त खंभों से दूर रहें।बच्चों को जलभराव वाले क्षेत्रों तथा नदी-नालों के पास जाने से रोकें,वाहन चालक जलभराव व फिसलन वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।मोबाइल,टॉर्च,आवश्यक दवाइयां एवं जरूरी दस्तावेज सुरक्षित और तैयार रखें।स्थानीय प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी सूचनाओं पर निरंतर नजर रखें। वही किसानो के लिए पकी और तैयार फसल की कटाई एवं सुरक्षित भंडारण को प्राथमिकता दें.खेतों में जल-निकासी की समुचित व्यवस्था करें।पशुओं को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर बांधें और खुले में न छोड़ें। प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति में टोल फ्री नम्बर जारी किया है..जिला आपदा नियंत्रण कक्ष,कन्ट्रोल नम्बर: 05882-254116टोल फ्री नम्बर: 1077..

Leave a comment