UPSIDC को अलॉर्ट सरकारी भूमि पर भू-मफिया मिंटा का अवैध कब्ज़ा,प्रबंधन द्वारा शिकायत के बावजूद SDM मौन..

पीलीभीत के औद्योगिकहब भरापचपेड़ा क़ी सरकारी भूमि पर भू-माफिया गुरविन्दर सिंह उर्फ़ मिंटा गाटा सं. 813Aमौजा माधवपुर में अवैध कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है.जिस पर प्रतिबंध लगाने के लिए UPSIDC के अधिकारियो ने अमरिया तहसील में sdm से लिखित शिकायत कर कार्यवाही क़ी मांग क़ी है.

दरअसल पीलीभीत में औद्योगिक हब बनाने क़ी कवयात वर्ष 2014 से चल रही है.जिसमे 1200 एकड़ ग्रामसभा क़ी भूमि को चिन्हित किया गया. UPSIDC ने कुछ कम्पनीयों को वहां स्थापित भी कर दिया है, जोकि कुछ हद तक शुरुआत भी हो चुकी है.UPSIDC के वरिष्ठ प्रबंधक ने अमरिया तहसील में SDM को लिखित शिकायत कर कार्यवाही क़ी मांग क़ी है जिसमे कहा गया है कि भू माफिया गुरविन्दर सिंह उर्फ़ मिंटा द्वारा उच्च न्यायालय के एक आदेश में तथ्यों को छिपाकर Concealing Facts.Status quo का आदेश क़ी अवमानना कर अवैध रुप से खेती करने का प्रयास कर रहा है.आरोप है कि वर्ष 2016 में जो शासन द्वारा यूपीसीडा के लिए पुनर्ग्रहीत ज़मीन औद्योगिक हब को अलॉर्टमेंट किया गया था,उस पर अवैध कब्जा करके बीजरोपण किया जा रहा है.इस सम्बन्ध में आरोपी गुरविन्दर सिंह मिंटा के खिलाफ अमरिया थाना में एफआईआर सं० 355/2025 अन्तर्गत धारा 291,324(4) B.N.S 20234 व धारा 2 व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति के नुकसान निवारण अधिनियम 1984 दर्ज कराई गयी,मगर गुरविन्दर सिंह द्वारा न्यायालय के Status Quo आदेश का सीधे तौर से दुरुपयोग करते हुए नजर आ रहा है.गाटा नंबर 813A पर अवैध रूप से खड़ी फसल को काटने और उठाने की भी तैयारी की जा रही है।अंदेशा जताया जा रहा है कि फसल की कटाई करने कि स्थिति में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा,जिससे औद्योगिक हब कि अधिग्रहीत ज़मीन पर दोबारा कब्ज़ा न हो इस पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के लिए मांग क़ी गई है.

Leave a comment