
पीलीभीत के थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी का सामान,देशी तमंचा-कारतूस सहित दो चोर को पकड़ा है.कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया,
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस ने मुअसं 333/2026 धारा 305(A) बीएनएस से संबंधित वांछित मो एहसान पुत्र शाहिद हुसैन,अनिल पुत्र स्व नवरतन लाल को गिरफ्तार किया है,इन के कब्जे से 1 सफेद धातु का ब्रेसलेट,1 तमंचा 12 बोर,4 जिन्दा कारतूस 12 बोर,2 मोबाइल फोन 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP26O1517 बरामद किया है.बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है. दरअसल दी गई तगरीर के अनुसार जमुनी चौराहा स्थित विजय ज्वैलर्स की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर आए और चांदी के ब्रेसलेट दिखाने के बहाने एक ब्रेसलेट वजन करीब 30 ग्राम,कीमत करीब ₹6,500/- चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 333/2026 धारा 305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया।इनके पास 1 सफेद धातु का ब्रेसलेट 1 तमंचा 12 बोर, 4 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 2 मोबाइल फोन,1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP26O1517बरामद हुआ है.

Leave a comment