पीलीभीत के विनियमित क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त दिख रहा है.दो दिन में दो बड़ी कार्यवाहियो से ना कि कॉलोनाइजर बल्कि बिना नक्शा पास किये अगर निर्माण किया होगा तो प्रशासन का बुल्डोज़र चल क़ी रहेगा.दो दिन पूर्व दिन बृहस्पतिवार 24सितम्बर को पिंक सिटी एक्सटेंशन में भू माफिया मास्टर अहमद नबी द्वारा सरकारी ज़मीन पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है. जानकारी के बाद नगर मजिस्ट्रेट PL मौर्य,सीओ सिटी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ बुल्डोज़र चलवाकर अतिक्रमण हटवाया,तो दूसरा ताज़ा मामला 25 सितम्बर को नगर कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना के पास KGN कॉलोनी में अवैध मकान के निर्माण पर नगर मजिस्ट्रेट ने बुल्डोज़र चलवाकर ध्वस्त कराया है. बताया जा रहा है ये खकरा नदी के पास KGN कॉलोनी का हीं पार्ट था. फिलहाल नगर मजिस्ट्रेट के लगातार इस कार्यवाही के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Leave a comment