पीलीभीत में शारदा नदी ने तांडव मचा रखा है.पीलीभीत प्रशासन ने नदी के आसपास के लोगो को दूर रहने और आश्रय स्थलों पर जाने के लिए अपील क़ी है.उत्तराखंड में भारी बरसात के चलते चम्पवात जिले में स्थित बनबसा वैराज से 27-9-2026 को दिन के 12 बजे 1,75,716 लाख क्योंसेक पानी छोड़ा गया.जबकि बैराज में 6लाख क्योंसेक पानी को रोकने क़ी क्षमता बताई जा रही है.पीलीभीत में विकराल शारदा नदी से प्रभावित इलाकों का जायजा लेते हुए शनिवार 26सितम्बर को डीएम अलोक कुमार,एसपी सुकीर्ति माधव, ADM प्रसून द्विवेदी,एक्सईन शारदा सागर PP गौतम,एक्सईन बाढ़ खंड आशुतोष कुमार सहित तमाम अधिकारी उत्तराखंड के बनबसा बैराज पहुचे,इस दौरान डीएम.एसपी को सम्बंधित एसडीओ उमर खान ने बैराज द्वारा जलप्रबंधन के बारे में जानकारी दी.डीएम अलोक कुमार ने बनबसा के एसडीओ उमर खान को सेन्ट्रल वाटर कमीशन(CWC)के नियमो का पालन करने का निर्देश दिया,
बनबसा के एसडीओ उमर खान ने बैराज पर मौजूद JE और कर्मचारियों को CWC नियमो का पालन करने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. क्या है CWC सेन्ट्रल वाटर कमीशन –केन्द्रीय जल बोर्ड के अनुसार बैराज से कितना पानी छोड़ना होगा और कब छोड़ना होगा CWC के निर्देशानुसार बैराज से उतना ही पानी छोड़ने का काम किया जाता है.बताते चले कि उत्तराखंड में स्थित बैराज में चम्पावत,लोहाघाट,नेपाल से पानी एकत्र होकर शारदा नदी के रुप में ये पीलीभीत और लखीमपुर क़ी ओर बहती है.भारी बरसात के बाद पीलीभीत के पूरनपुर, कालीनगर तहसील में स्थित राणा प्रतापनागर,नहरोसा,हजारा शास्त्रीनगर, टॉटरगंज,बेल्हा,श्रीनगर,कबीरगंज में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है, जिन पर बाढ़ खंड सहित शारदा सागर खंड इनकी मरम्मत का कार्य करती है…

Leave a comment