टेम्पू और चोरी का क्या है कनेक्शन, पूरी खबर पढ़िए.. 👇

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने चैकिंग के दौरान 3 चोर को गिरफ्तार किया है ये लोग चोरी करने जा रहे थे, इनके पास चोरी करने का सामान सहित 1टैम्पू बरामद हुआ है.

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जहानाबाद गेट (नील मिल चौराहा) के पास चोरी की प्लानिंग कर रहे 3 चोर राजेन्द्र,शिशुपाल,रविकुमार को गिरफ्तार किया है.इनके पास चोरी की घटना में इस्तेमाल आने वाले टैम्पू,2सब्बल लोहा,1सरिया लोहा,2 चाबी लोहा व 3 टार्च बरामद हुई है.इस के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने मुअसं 345/2026 धारा 312/313 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही क़ी जा रही है.जानकारी के अनुसार ये लोग रात में चोरी करते थे, जिसमें सब्बल,सरिया,प्लास व टार्च ले जाने के लिए टेम्पो UP26T3709 का इस्तेमाल लेते थे,

Leave a comment