
पीलीभीत में 28 सितम्बर को उपाधि महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा. पीलीभीत के प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश चन्द्र ने बताया,कि जिला सेवायोजन कार्यालय/माडल कैरियर सेन्टर,राजकीय आई.टी.आई. और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 28.09.2026 को 1दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन उपाधि महाविद्यालय में किया जायेगा।इस रोजगार मेले में बेरोजगार युवको को रोजगार के अवसर मिलेंगे,लगभग 30 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियाँ इस आयोजन में प्रतिभाग कर रही है। मेलें के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियाँ,2 पासपोर्ट साइज फोटो,बायोडाटा 2 प्रतियों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं,इस मेले में नॉन टेक्नीकल व टेक्नीकल/डिप्लोमाधारी युवक व युवती प्रतिभाग कर सकते है।इस आयोजन में प्रतिभाग लेने के लिए पात्र युवक-युवती की आयु 18-40 वर्ष बताया गया।

Leave a comment