क्या है Meet & Greet, जिसको लेकर पीलीभीत पुलिस ने रुकवाई बसें..

पीलीभीत पुलिस ने *“Meet & Greet” अभियान के तहत रोडवेज और लॉग रूट क़ी स्लीपर बसों की चेकिंग क़ी एवं सुरक्षा मानकों का लिया जायजा*

यातायात निदेशालय द्वारा *“Meet & Greet” अभियान* का हिस्सा बनी पीलीभीत पुलिस ने आज चेकिंग अभियान चलाया,इस दौरान यातायात पुलिस एवं जेडएफडी टीम द्वारा रोडवेज बसों एवं स्लीपर बसों की चेकिंग की।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों और मानकों का निरीक्षण किया। *फायर एक्सटिंग्विशर,इमरजेंसी खिड़की* सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को चेक किया, यही नहीं बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संबंध में पीलीभीत पुलिस ने जागरूक किया।

Leave a comment