मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 18 लोगो नें किया रक्तदान,विद्युत समस्याओ को देखते हुए प्राचार्य नें जनरेटर स्थापित करनें का किया आदेश

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित रक्तकेन्द्र में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे 18 लोगों ने रक्तदान किया.

 पीलीभीत में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के रक्तकेन्द्र में SSB इंस्टीट्यूट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 रक्तदाताओं ने भाग लिया,जबकि शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था,इस मौके पर डॉ.पारिक्षित सिंह,डॉ. प्रदीप शेखावत,टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य,टेक्नीशियन कपिल सहित रक्तकेन्द्र की टीम मौजूद रही। रक्त केन्द्र प्रभारी डॉ परीक्षित सिंह और डॉ प्रदीप शेखावत सहायक आचार्य पैथोलॉजी विभाग ने खुद रक्तदान किया। रक्तकेन्द्र की टीम ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक होता है।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमित कुमार ने बताया,कि रक्तकेन्द्र में उपकरणों के संचालन के दौरान विद्युत आपूर्ति के बार-बार बाधित होने की समस्या सामने आती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रक्तकेन्द्र हेतु अलग से विद्युत जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। विद्युत आपूर्ति से रक्तकेन्द्र के महत्वपूर्ण उपकरणों का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा तथा रक्त से विभिन्न कम्पोनेंट तैयार करने के दौरान विद्युत व्यवधान के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्रभावी निराकरण होगा। इससे रक्तकेन्द्र की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ मरीजों को समय पर आवश्यक रक्त एवं रक्त कम्पोनेंट उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।रक्तदान को सामाजिक उत्तरदायित्व है. जिसको किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं,एसएसबी इंस्टीट्यूट तथा रक्तकेन्द्र की पूरी टीम को शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज के अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Leave a comment