

पीलीभीत डीएम ने हरसिंहपुर कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया,डीएम नें चारा-पानी और भूसे क़ी उपलब्धता और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए है.
पीलीभीत डीएम आलोक कुमार ने आज तहसील पूरनपुर क्षेत्र के हरसिंहपुर कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौशाला में गौवंशों के लिए भूसा,पीने योग्य पानी,हरा चारा,साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों के इलाज तथा देखभाल के लिए चिकित्सा व्यवस्था नियमित करने के निर्देश दिये।गौशाला में चारे, भूसा की गुणवत्ता,पर्याप्त पौष्टिक आहार,पीने के पानी की निरंतर उपलब्धता को लेकर सख्त निर्देश दिए, गौशाला रजिस्टर,गोवंश गणना पंजी,स्टाॅक रजिस्टर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। इस मौके पर पूरनपुर SDM मौजूद रहे।

Leave a comment