जिला जज सहित सभी न्यायिक अधिकारियो नें 2 अक्टूबर को पॉक्सो अधिनियम2012 को लेकर स्कूली बच्चो को किया जागरूक,इस रैली में 800 बच्चो नें लिया भाग..

उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार (जनपद न्यायाधीश) के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर पाॅक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान 25 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ किया गया था।इस अभियान से सम्बन्धित जागरूकता/विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन जनपद के लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज में संजीव कुमार सिंहा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शिप्रा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट, उत्कर्ष सिंह सिविल जज जू.डि., राजकीय बालिका इण्टर कालेज में महेन्द्र श्रीवास्तव अपर जिला जज प्रथम दीवानी न्यायालय,इंदू यादव सिविल जज जू.डि.,प्रदीप यादव अपर सिविल जज जू.डि., पं. दीनदयालय उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज में राम किशोर अपर जनपद न्यायाधीश,श्रीकांत गौर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,समाली मित्तल सिविल जज सी.डि., राजकीय बालिका इंटर काॅलेज शेर मोहम्मद में विजय कुमार हिमांश अपर जनपद न्यायाधीश, कु. शिखा प्रधान अपर जनपद न्यायाधीश व शहनवाज अहमद सिद्दीकी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,SBP इंटर कालेज मुडिया रतनपुरी में अनु सक्सेना अपर जनपद न्यायाधीश,टी.एन. पासवान अपर जनपद न्यायाधीश,सतीश कुमार सिविल जज सी.डि.व तरूण कुमार अपर सिविल जज सी.डि., पी.एम.श्री ड्रमण्ड इंटर कालेज में स्वेता दीक्षित अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार,सुन्दर लाल अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अरूण क्रान्ति यशोदास सिविल जज सी.डि./सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,न्यू लाइफ एकेडमी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में सुनील कुमार अपर जनपद न्यायाधीश,मंगलदेव सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्रीमती नूहिन जैदी सिविल जज (सी.डि.) व संजीव कुमार विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सरस्वती वि.मं.इंटर कालेज बीसलपुर में दुष्यंत कुमार शर्मा सिविल जज जू.डि. बीसलपुर एवं जेसीज रिवरडेल स्कूल में अरूण कुमार सिविल जज जू.डि. पूरनपुर में आज दिनांक 2अक्टूबर 2026 को ये अभियान चलाया गया।
पीलीभीत के सभी न्यायिक अधिकारी इन स्कूल,कॉलेज में उपस्थित रहकर छात्र और छात्राओं को पाॅक्सो अधिनियम 2012 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी, छात्र और छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों के उत्तर दिये गये और ठीक तरह से संतुष्ट भी किया।पी.एल.वी. द्वारा आयोजित शिविरों में प्रतिभाग कर पोस्टर पैम्फलेटस का भी वितरण किया गया।2 अक्टूबर गांधी जंयती के शुभ अवसर पर जिला न्यायायल पीलीभीत सभागार में रविन्द्र कुमार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नें दीप प्रज्वलित कर माल्यर्पण करते हुए गांधी जयंती मनाया। इस मौके पर श्रीमान अरूण क्रान्ति यशोदास सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ दीवानी न्यायायल के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि रैली का आयोजन थाना कोतवाली वाटर वर्क्स से शुरू होकर गांधी स्टेडियम तक किया गया।जिसमें अलग अलग विद्यालयों के लगभग 800 छात्र,छात्राऐं सहित पी.एल.वी. तथा पैनल लाॅयर्स नें प्रतिभाग किया,रैली के बाद वीरांगना अवन्ती बाई कन्या इण्टर कालेज पीलीभीत में छात्र,छात्राओं नें चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया,जिसमें जिला जज रविन्द्र कुमार,डीएम आलोक कुमार,पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियो नें चित्रकारी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट छात्र,छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गये,छात्र, छात्राओं द्वारा पाॅक्सो अधिनियम-2012 को लेकर नुक्कड नाटक भी किये।

Leave a comment