स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई, प्राचार्य अमित कुमार नें फहराया राष्ट्रध्वजा.फल, मिठाई वितरण के साथ किया गया पौधारोपण..
पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया.इस मौके पर महाविद्यालय तथा जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजन पर गांधी जी के सत्य,अहिंसा,स्वच्छता,सादगी एवं मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण,श्रद्धांजलि के साथ साथ वृक्षारोपण किया गया.बताते चलें कि महाविद्यालय परिसर में स्थित झंडा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अमित कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ.अरुण सिंह ने सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर विभागाध्यक्षों,संकाय सदस्यों,चिकित्सकों,मेडिकल छात्रों,पूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण,पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई,
इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवन सत्य,अहिंसा,स्वच्छता और मानव सेवा के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए मरीजों के प्रति संवेदनशीलता,करुणा,सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा गांधी जी के विचारों को व्यवहार में उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से गांधी जी के आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के इस श्रखला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें चिकित्सकों,विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों,मेंडिकल छात्रों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ एवं हरित परिसर का संदेश दिया तथा मिठाइयो का वितरण किया गया,सम्बद्ध जिला चिकित्सालय में सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य ने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.सी. पंत (डॉ. भुवन चंद्र पंत), चिकित्सक एवं चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। मरीजों को फल वितरित कर उनके प्रति संवेदना एवं आत्मीयता व्यक्त करते हुए सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दिया गया।

Leave a comment