

आइये जानते है कि पीलीभीत का कौन सा विभाग जिसनें आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल पर झंडा गाड़ दिया है,प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में
सितम्बर महीने के 17 थानों को प्रथम स्थान मिला है.जी हाँ अपने सही सोचा ये पुलिस विभाग का मामला है.जहाँ एसपी सुकृति माधव के कुशल मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव सहित क्षेत्राधिकारियों की मॉनिटरिंग का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी सितम्बर महीने की आईजीआरएस/जनसुनवाई पोर्टल पर मासिक रैंकिंग में पीलीभीत को पहला स्थान मिला है।जनशिकायतों के तत्काल निस्तारण,गुणवत्ता और संतोषजनक तरीका उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।यहीं कारण है कि जनपद स्तर पर भी आईजीआरएस/जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों को लेकर एसपी सुकीर्ति माधव गंभीर है.इसलिए जिले के सभी क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल समयबद्ध ही नहीं,बल्कि तथ्यत्मक,गुणवत्तापूर्ण,निष्पक्ष एवं विधिसम्मत होनें के कड़े निर्देश दिए है,हर एक शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया है,शिकायतों के भौतिक सत्यापन,आवेदकों से फीडबैक लेने क़ी विशेष व्यवस्था पर जोरदार दिया है
पीलीभीत ने आईजीआरएस में पहले स्थान को प्राप्त करने केलिए इन मानकों का प्रयोग किया,जैसे संदर्भों का समयबद्ध अवधारण,डिफाल्टर संदर्भों की रोकथाम,आवेदकों का संतुष्ट फीडबैक,C-श्रेणी संदर्भों में कमी, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों का प्रभावी निस्तारण, उच्चाधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही,संदर्भों की फीडिंग,भौतिक सत्यापन,यूजर प्रोफाइल अद्यतन तथा फील्ड विजिट रिपोर्ट सहित सभी प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किये गए.
बेहतरीन कार्य को लेकर सुकृति माधव नें आईजीआरएस से जुड़े पुलिस कार्यालय,सर्किलों एवं थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.

Leave a comment