
पीलीभीत के बीसलपुर पुलिस नें उत्तराखंड के वाहन चोर को चोरी के डीसीएम सहित गिरफ्तार किया है.मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना बीसलपुर पुलिस नें मु.अ.सं. 431/2026 धारा 303(2) BNS दर्ज कर आरोपी रामप्रकाश पुत्र लीलाधर निवासी वार्ड नं. 12 शिवनगर कालोनी थाना किच्छा कोतवाली जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया है, इसने ट्रक (डीसीएम कैन्टर) को फैक्ट्री शारदा ब्रदर्स टनकपुर से बरामद किया है, चोर पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेश पर पुलिस नें जेल भेज दिया है.
दरअसल वादी कपिल देव पुत्र कीरत देव निवासी ग्राम किशनी थाना बीसलपुर नें तहरीर देकर डीसीएम कैन्टर संख्या UP 26 AT 1709 चोरी का मुकद्दमा दर्ज कराया था, उनका कहना था कि 25/26.08.2026 की रात को मुद्रिका फ्यूल सेन्टर,पीलीभीत रोड बीसलपुर पर लॉक खड़ी थी।मगर चोर नें लॉक तोड़कर डीसीएम चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा, जहां वाहन नहीं मिला।

Leave a comment