अमरिया ब्लॉक पहुचे डीएम नें बाँटे सम्मान पत्र, जन-जन तक पहुंचे सरकारी योजनाओ का लाभ-डीएम.ब्लॉक प्रमुख नें भी लोगो को किया जागरूक.

सेवा संकल्प अभियान के तहत अमरिया ब्लॉक सभागार में जागरूकता बैठक का अहाजन हुआ. जिसमे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई,वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोजगार सेवकों और महिला मेट को जिलाधिकारीआलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र दिया,
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर — 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है.रविवार को अमरिया ब्लॉक सभागार में जागरूकता बैठक के दौरान आलोक कुमार नें ग्रामीणो को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्रलाभार्थियों बैठक के दौरान रोजगार सेवक अवधेशकुमार अमनदीप कौर,प्रेम शंकर,राजेंद्र,देवकी देवी एवं ग्राम पंचायत बिरहनी की महिला मेट ममता को सम्मान पत्र देकर कहा कि शासन की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।बैठक में ग्रामीणों को अलग अलग विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं जिज्ञासाएं भी सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।डीएम नें ग्रामीणों से अपील की,कि वह सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह,खंड विकास अधिकारी,एपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

Leave a comment