खड़े ट्रक में घुसी बस,घायलों को अस्पताल भर्ती करा मामले क़ी जाँच में जुटी पुलिस..

पीलीभीत में एक खड़े ट्रक से बारातियों से भरी अनियंत्रित बस टकरा गई.जिसमे 6 लोग घायल हुए है.मामला जिले के जहानाबाद थाना इलाके का है.जहाँ एक ढाबे के पास घटना हुई.
दरअसल पीलीभीत के थाना जहानाबाद इलाके में सड़क दुर्घटना में अप्सरा नदी से कुछ हीं दुरी पर एक अनियंत्रित बारतियों से भारी बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई.दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस नें पहले घायलों को अस्पताल भेजा और बस में दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई.दुर्घटना के बाद ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरुआत कर दी है।प्रथम दृष्टया ड्राइवर के नशे में होने क़ी बात पता चला है. जिसके बाद उससे बस अनियंत्रित हो गया,फिलहाल पुलिस मामले क़ी जाँच में जुट गई है..मामला देर रात का है.

Leave a comment