100 बेड निर्माणाधीन अस्पताल में डीएम अलोक कुमार नें लिया जायजा.

पीलीभीत डीएम ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बेड युक्त नर्सिंग कॉलेज,क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल का निरीक्षण किया,निर्माण कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के साथ साथ समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए है.

पीलीभीत डीएम आलोक कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज,क्रिटिकल केयर यूनिट एवं हॉस्टल का निरीक्षण किया,जिसमे परियोजनाओं की प्रगति,गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का जायजा लिया, डीएम नें संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लेआउट के माध्यम से कमरे,क्लासरूम,कॉरिडोर,हॉस्टल एवं क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया।निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली ईंट,सीमेंट,सरिया व प्लास्टर की गुणवत्ता को भी परखा,डीएम ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति,भूमि आवंटन एवं कार्य प्रारम्भ होने के पश्चात निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जानें के लिए निर्देशित किया.नर्सिंग कॉलेज एवं क्रिटिकल केयर यूनिट में वेंटिलेशन,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,आवागमन,कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।परिसर के आसपास जलभराव की समस्या होने को लेकर निर्माण सामग्री व मलवे का समय से निस्तारण तथा परिसर की कनेक्टिविटी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग,कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment