सफाईकर्मी पर हमला मामले में co के निर्देश पर FIR दर्ज,पुलिस हिरासत में एक आरोपी.

पीलीभीत में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.पीड़ित क़ी तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही शुरु कर दी है.एक आरोपी पुलिस हिरासत में..
पीलीभीत के नगर कोतवाली इलाके में स्थित देशनगर में सफाईकर्मी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.दरअसल युवक सफाईकर्मी है और अपना कार्य समापन के बाद अपने घर लौट रहा था,आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और गालीगलौज करने का विरोध करने पर मो.अकबर और गुड्डू नें हमला बोल दिया.पीड़ित का नाम श्याम पुत्र सुरेश कुमार निवासी मोहल्ला नखासा,पीलीभीत का निवासी है. फिलहाल पुलिस नें शिकायत के आधार पर मामले क़ी जाँच शुरुआत कर दी है.वही श्याम को ईलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
इस पूरे मामले में सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा नें बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ क़ी जा रही है.

Leave a comment