पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए सपाइयों नें जोरदार प्रदर्शन किया, वही SIR के नाम पर वोट काटे जाने और वोटर लिस्ट में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ नें पैदल मार्च निकाला,जोकि नकटादाना से कलेक्ट्रेट तक चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो और वोट बचाओ देश बचाओ,वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ जैसे नारे लगाए. इस बीच बड़ी बात ये हुई जब गुटबाजी के चलते सपाइयों नें डीएम को ज्ञापन सौंपनें के बाद खुद हीं जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार को उठाकर ले जाने लगे.जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आपको बता दें कि सालो से जिलाध्यक्ष क़ी कुर्सी पर जमे जगदेव सिंह जग्गा को हटाने के बाद हाई कमान नें धर्मेश गंगवार को जिलाध्यक्ष क़ी जिम्मेदारी दी हैं,हालांकि दर्जनों लोग इस कतार में शामिल थे,मगर हाई कमान नें धर्मेश को 20 वर्षो से पार्टी क़ी सेवा का फल देते हुए पीलीभीत के मुख्य पद पर बैठाया हैं.अब देखना ये होगा कि धर्मेश अपने इस जिम्मेदारी को किस ढंग से निर्वहन करेंगे.

Leave a comment