डीएम अलोक कुमार नें विकास भवन में किया औचक निरीक्षण, cdo.Ddo.Pd के आलावा सबके खिलाफ स्पष्टीकरण तलब.

विकास भवन में हड़कंप,डीएम अलोक कुमार नें औचक निरीक्षण में अधिकारी मिले नदारत, डीएम नें अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब,
एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार नें जन जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है वहीं जनपद पीलीभीत के विकास विभाग में कई कुर्सी सुनी पड़ी मिली, जिसको लेकर पीलीभीत के डीएम आलोक कुमार नें विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कई अधिकारी मौके पर नदारात मिले, अब डीएम नें अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए है कार्यालयों की गंदगी देखकर डीएम नें नाराजगी जताते हुए सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए,वही लम्बित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए भी निर्देश दिए है।डीएम नें अधिकारी व कर्मचारी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहनें के कड़े निर्देश दिए है.डीएम नें कहा गांव एवं दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को इंतजार करने को लेकर डीएम नें नराजगी जताई,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक समय से पहुंचे तथा शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए- डीएम,
आपको बता कि डीएम द्वारा निरीक्षण में CDO सतीश प्रसाद मिश्र,DDO संजय कुमार और PD के आलावा विकास भवन में सभी अधिकारी नदारत पाए गए,जिनका डीएम नें अब स्पस्टीकरण तलब का आदेश किया है ..

Leave a comment