धान खरीद और समर्थन मूल्य को लेकर डीएम तो गंभीर.क्या सम्बंधित अधिकारी मानेंगे निर्देश.

जिले में धान खरीद 2026-27 के तैयारियों की बैठक डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.इसमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य- साधारण धान 2441और ग्रेड ए 2461 प्रति कुंटल है।वही पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य-कामन 2369ग्रेड ए 2389प्रति कुंटल रहा, पिछले वर्ष से इस वर्ष के मूल्य में 72 रूपये प्रति कुंटल दाम बढ़ा है।अब जिले में कुल 148 धान क्रय केंद्र मौजूद है,खाद्य विभाग-42,PCF-29,UPSS-34,PCU-35,मण्डी समिति-6,भारतीय खाद्य निगम-2 है। जिले के किसानों का रजिस्ट्रेशन 1अक्टूबर 2026 से शुरु होना बताया गया है।रजिस्ट्रेशन के प्रचार-प्रसार के लिए मण्डी सचिवो को बताया जा चुका है।वही राइस मिलो का डेटा ई-उर्पाजन पोर्टल पर फीड किया जा रहा है।डीएम नें अव तक कुल 148 धान क्रय केन्द्रो को अनुमोदित किया है.कांटा-बाट के सत्यापन के लिए बाट माप निरीक्षक को भी सूचित किया जा चुका है।हैण्डलिंग ठेकेदारो की नियुक्ति सं.खा.नि.द्वारा की जा चुकी है।जिले में 1570 बंडल बोरा उपलब्ध है।जोकि 31 अक्टूबर 2026 तक लगभग 12000.00 मी0टन रिक्त स्थान की आवश्यकता होगी,जिसके सापेक्ष 39050 मी0टन रिक्त स्थान उपलब्ध है। ई-माप मशीन जिला खाद्य विपणन कार्यालय को प्राप्त हो गयी है, जिसको 2 दिन में सभी केन्द्र प्रभारी/जिला प्रबंधको को भेज दिया जायेगा।
आपको बता दें कि धान खरीद का लक्ष्य गतवर्ष 253000.00 मी.टन था।डीएम नें निर्देश दिया है कि सभी क्रय केन्द्र ऐसे स्थलों पर लगें जहां ट्रैक्टर-ट्राली के आने और जाने में दिक्कत ना हो.साथ हीं संबंधित मण्डी सचिव सभी क्रय केन्द्रो को पावर डस्टर भी उपलब्ध कराएगें, उपकरणों की उपलब्धता और डिमाण्ड-खरीद के लिए नमी मापक यंत्र का कैलिव्रन करायें। मण्डी गेट पर होर्डिंग तथा टोल फ्री नम्बर क़ी उपलब्धता और मण्डी समिति में नीलामी की प्रक्रिया भी नियमानुसार होने के निर्देश दिए,
भारतीय खाद्य निगम कर्मचारियो द्वारा पीसीएसएपी एप के बारे में अवगत कराया कि ऐप क़ी शुुरुआत वर्ष 2023 से हुई है।जिसमें लॉग इन करने पर 16 प्रश्नो का उत्तर दिया जाता है। पिछले वर्ष के फोटो का प्रयोग न करनें और वर्तमान वर्ष पीसीएसएपी का सत्यापन ए.आई.साफटवेयर द्वारा करने के लिए बताया गया।डीएम नें बताया कि जिले के सभी क्रय केन्द्र प्रभारी सुबह 9 बजे केन्द्र पर मौजूद रहें,मण्डी समिति के तीनो सचिवों को निर्देश दिया कि समय से किसानों के पंजीयन व क्रय योजना का प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों,रेडियो,टेलीविजन,इलेक्ट्राॅनिक मीडिया,मण्डी यार्ड, फ्लैक्सी बैनर आदि का प्रदर्शन करनें के लिए बताया,मण्डीगेट,कलेक्ट्रेट,तहसील व सार्वजनिक स्थलों पर बड़े फ्लैक्सी बैनर लगाया जाये ताकि धान क्रय का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके।डीएम क़ी इस बैठक में adm, (जिला खरीद अधिकारी), जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक,मण्डी सचिव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a comment