पीलीभीत के श्रवण कुमार गंगवार श्रम एवं सेवायोजन में नामित सदस्य बने.

उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग में पीलीभीत के श्रवण गंगवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जनपदवासियो एवं कुर्मी समाज में ख़ुशी क़ी लहर.

दरअसल पीलीभीत निवासी श्रवण गंगवार को शासन नें एक अहम् जिम्मेदारी सौपा हैं.विभागीय पत्र संख्या 43/52-4-2026-T-1820455 के अनुसार उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम 1996 और नियमावली 2009 के नियम 10 के प्रावधानों के अंतर्गत गठित राज्य परामर्शदात्री समिति में श्रवण गंगवार को सदस्य नामित किया गया है।श्रवण कुमार गंगवार पुत्र ब्रह्म शंकर गंगवार,ए-117 आवास विकास,पीलीभीत के निवासी है.भारतीय मजदूर संघ के प्रस्ताव पर समिति के कार्यकाल समाप्त होने के कारण कार्यालय संचालन हेतु नई समिति के गठन तक इनको सदस्य नामित किया गया है।शाशनादेश के अनुसार समिति की समय-समय पर आयोजित बैठक में श्रवण कुमार गंगवार से आवश्यक सुझाव भी लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि समिति नई गठन के बाद ही वेतन,मानदेय,भत्ता या शुल्क देय किया जा सकेगा.यह आदेश 1-9-2026 को संयुक्त सचिव संयुक्ता समद्दार द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित किया गया है.

पीलीभीत में कुर्मी समाज का एक के बाद एक कद बढ़ रहा है,जैसे 1-झारखण्ड में राज्यपाल के पद पर बरेली के मूल निवासी संतोष गंगवार(महामंहीम),

2-पीलीभीत के मूल निवासी गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार.

3-बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार,

4-सुरेश गंगवार केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य,

5-पीलीभीत को-ऑपरेटिव बैंक चेयरमैन सत्यपाल गंगवार,

6-श्रुति गंगवार राज्यसभा,पुत्री संतोष गंगवार(महामहिम)मूल निवासी जिला बरेली

और अब..

7-श्रवण कुमार गंगवार जोकि पीलीभीत मूल निवासी है, जिनको उत्तरप्रदेश श्रम एवं सेवयोजन का नामित किया गया है.इससे ना कि जिले बल्कि प्रदेश भर में पीलीभीत जिले का कद बढ़ा है.

Leave a Reply