गोमती उद्गम को भव्य बनाने क़ी तैयारी.डीएम नें बैठक कर सौपी जिम्मेदारी,15 नवंबर तक वर्कआर्डर जारी करने का डीएम नें दिया आदेश.

गोमती उद्गम को भव्य स्थल बनाने का मास्टर प्लान शुरू,पहले चरण में 12.26 करोड़ से शुरू किया जायेगा कार्य,
पीलीभीत डीएम आलोक कुमार नें 25 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया कर 15 नवम्बर तक वर्कआर्डर जारी करने के निर्देश दिए है.गोमती उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान शुरू हो चूका है.पहले चरण में 12.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृति के बाद डीपीआर में प्रस्तावित कार्य संबंधित विभागों के निर्धारण के संबंध में डीएम आलोक कुमार नें कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में गोमती उद्गम स्थल के विकास से जुड़े सभी कार्यों की रूपरेखा तैयार क़ी गई.संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दिए गए है. तथा समय रहते गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम पूरा कराने के निर्देश भी दे दिए गए है।बैठक में 1 एमएलडी क्षमता का प्रकृति-आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की जिम्मेदारी जल निगम ग्रामीण को सौंपी गई।वहीं,गोमती उद्गम स्थल स्थित झील के मॉडिफाइड तरीके से कार्य सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड द्वारा कराया जाएगा।आगामी डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा के दौरान कछुआ संरक्षण एवं पंचवाटिका विकसित करने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई।डीएम ने गंगा समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग 25 अक्टूबर तक टेंडर प्रक्रिया जारी करना सुनिश्चित करें,ताकि 15 नवम्बर तक वर्क आर्डर जारी किए जा सकें और विकास कार्यों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।डीएम ने कलीनगर SDM को निर्देश दिया है कि एसटीपी की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थल का भौतिक सत्यापन कर वस्तुस्थिति से सोमवार तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं,जिससे आगे की कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जा सके,गोमती उद्गम स्थल पर कराए जाने वाले समस्त निर्माण कार्य ट्रस्ट की भूमि पर ही कराए जाना सुनिश्चित किया जाए।संबंधित विभाग भूमि की स्थिति एवं प्रस्तावित कार्यों का समुचित परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें।
इस बैठक में CDO सतीश प्रसाद मिश्रा,DFO सामाजिक वानिकी भरत कुमार डी.के., SDMपूरनपुर मयंक गोस्वामी,SDM कलीनगर प्रमेश कुमार,DC मनरेगा हेमंत कुमार, DPRO रोहित भारती,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.के.जैन,अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड प्रवीण कुमार,SDO जल निगम ग्रामीण मनोज कुमार,SDO विद्युत विभाग कौलेन्द्र,DD कृषि राम मिलन सिंह,SDOलोक निर्माण विभाग SP गुप्ता,DPO सौरभ सिंह,DCपंचायत राज विभाग अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a Reply