


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 100 एमबीबीएस विद्यार्थियों के बैच नें श्वेत कोट समारोह में हिस्सा लिया साथ ही भावी चिकित्सकों ने महर्षि चरक शपथ एवं मानव सेवा,चिकित्सा का लिया संकल्प लिया.
पीलीभीत के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर हॉल 2 में MBBS बैच 2026 के न्यू एडमिशन छात्र-छात्राओं के लिए श्वेत कोट समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र दीप प्रज्वलन किया तथा मां सरस्वती वंदना में उपस्थित रहे,इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ.अमित कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा सेवा में समर्पण,करुणा,नैतिकता एवं निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुकीर्ति माधव ने भावी चिकित्सकों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पीड़ितों के कष्ट दूर करना जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।उन्होंने संस्कृत श्लोक “कामये दुःखतप्तानां प्राणिनामार्तिनाशनम्” के माध्यम से सेवा भावना का संदेश भी दिया।वही उपप्राचार्य डॉ.अरुण सिंह ने विद्यार्थियों को श्वेत कोट धारण कराया तथा महर्षि चरक का शपथ दिलाया।विद्यार्थियों ने रोगियों के हितों की रक्षा,गोपनीयता,चिकित्सा,नैतिकता एवं बिना भेदभाव मानव सेवा का संकल्प लिया।

Leave a Reply