पीलीभीत में अब तक धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है. जिस को लेकर अब भाकियू(टिकैत)के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह नें सोशल मीडिया के जरिये प्रशासन को खुलेआम चेतवानी दी है,कि 1 अक्टूबर से जो खरीद नीति के अनुसार को धान क्रय होनी थी, वो आखिर किस वजह से नहीं हो पा रही है.आज 11 अक्टूबर होने के बावजूद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान के नाम पर खरीद शून्य है.जिससे किसानो परेशान है.किसानो मजबूरन औने पौने दामों में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर है.समर्थन मूल्य को लेकर लापरवाही खरीद एजेंसियो पर किन दिग्गजो का कब्ज़ा है.और परम्परागत तरीके से चला आ रहा, क्या इसमें दिग्गजो क़ी लापरवाही है या अधिकारियो क़ी,लेट खरीद पर किसानो के हित में भाकियू अब मैदान में उतर कर सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियो और एजेंसियो को खुलेआम चुनौती दी है कि अगर खरीद शुरू नहीं हुई तो 12 अक्टूबर यानि कल पूरनपुर मंडी में सभी किसान झंडा और डंडा लेकर पहुचे,भाकियू के इस चेतावनी के बाद पीलीभीत के किसानो नें भाकियू से जुड़ना शुरू कर दिया है.विडंबना है कि एक दिन में धान खरीद शुरू करा पाना जिलाखरीद अधिकारी और एजेंसीयों के लिए बड़ी चुनौती है मगर भाकियू क़ी चेतवानी किसानो में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply