मिशन शक्ति अभियान फेज 6.सुरक्षा,सम्मान,स्वालंबन क़ी दी गई ट्रेनिंग..

मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का आज शुभारंभ,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान तथा स्वावलंबन को लेकर चलाए जागरूकता अभियान चलाया गया.
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश शासन के मनसा अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया।इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूक करना है.इससे महिलाओ से जुड़े अपराधों पर लगाम लग सकेगा.एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर थाना बिलसंडा पुलिस नें मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत पैदल मार्च निकाला,इसमें मिशन शक्ति टीम के साथ स्थानीय जनता,पीआरडी जवानों,होमगार्ड्स,आशा बहुओं एवं सफाई कर्मियों की महिला टोलियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।पैदल मार्च के दौरान महिला सशक्तीकरण से संबंधित बैनर,पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया,बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम करनपुर चक में चौपाल का भी आयोजन किया गया,इसमें महिला हेल्प डेस्क,एंटी रोमियो स्क्वायड,शक्ति दीदी,यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई.इस आयोजन में आत्मरक्षा के उपायों,महिला अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई.

Leave a Reply