पीलीभीत के अमरिया में दो पक्षो में हुई मारपीट और फायरिंग से 3 लोगो क़ी मौत और एक के घायल होने ममले में पुलिस नें मुख्य आरोपी सहित 8 लोगो को हिरासत में लिया है.
पीलीभीत के कस्बा अमरिया की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता,उम्र लगभग 35 वर्ष ये लोग बिल्डिंग मेटिरियल जैसे सरिया-सीमेंट की दुकान है।कौशल गुप्ता उम्र लगभग 34 वर्ष,इनका रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है.ये दोनों लोग रामलीला कमेटी के सदस्य हैं।विवाद तब शुरू हुआ जब रामलीला कमेटी की बैठक में कौशल गुप्ता नें पिछले 4 वर्षों के आय-व्यय का हिसाब मांगा,इसी बात को लेकर कौशल गुप्ता एवं सूरज गुप्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के घर एवं दुकानें आसपास होने कि वजह से लाठी-डंडों से मारपीट हुई और कौशल गुप्ता क़ी ओर से संतोष गुप्ता नें अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी.इस घटना में 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई और 1 घायल हो गया।पुलिस द्वारा 3 लोगो को चिन्हित किया गया.जिसमे अंकित गुप्ता पुत्र नरेश गुप्त,मोहित गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता,कुणाल श्रीवास्तव पुत्र गुड्डू शामिल है.वही रोज गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता घायल हुआ है.जिसको ईलाज के लिए बरेली भेजा गया है.इस घटना में पुलिस नें कार्यवाही करता हुए 8 लोगो को हिरासत में लिया है.कौशल गुप्ता गारमेंट्स व्यवसाई,हर्षित गुप्ता(कौशल गुप्ता का भाई),नरेश गुप्ता(कौशल गुप्ता के पिता),संतोष गुप्ता(ज्वेलरी शॉप)कौशल गुप्ता के चाचा,रचित गुप्ता(संतोष गुप्ता का बेटा)राकेश अरोड़ा,आशु,विक्की मौर्य शामिल है.
घटना के बाद पुलिस को मौके से 1लाइसेंसी राइफल(जिसका लाइसेंस संतोष गुप्ता के नाम पर है),1अवैध तमंचा,2 कारें एवं लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।
घटना के बाद बरेलीबके DIG अजय साहनी और SP सुकीर्ति माधव, ASP हिमांशु गौरव नें घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक परिजनों से मुलाकात की,घटना में मृतक परिजनों के आधार पर केस दर्ज कर दिया है
“भूल चूक-लेनी देनी नहीं,4 साल का हिसाब दो” अमरिया में घटना क़ी वजह,पूरा मामला जानिए..
Response
-
अमरिया में घटना का पूरा मामला जानिए..
LikeLike

Leave a Reply