
पीलीभीत के डीएम और एसपी ने दुर्गा पूजा पंडाल एवं रामलीला मैदान बीसलपुर का किया निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया..
नवरात्र पर्व को देखते हुए डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने खकरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल एवं बीसलपुर में स्थित रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा-व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन तथा आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया है.डीएम और एसपी ने sdm और सीओ को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। पूजा पंडाल एवं रामलीला मैदान बीसलपुर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर sdm बीसलपुर नागेंद्र पाण्डेय,मेला कमेटी सहित सभी मौजूद रहे.

Leave a Reply