महिला कल्याण विभाग क़ी टीम नें ग्रामीणो को किया जागरूक.

मिशन शक्ति 5 के का दूसरा चरण में महिला कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कंजिया सिंगपुर के ग्राम माला कॉलोनी में बाल विवाह को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के बारे में ग्रामीणो को बताया और जानकारी दी गई, यही नहीं जनगणना में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया।कार्यक्रम के दौरान संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अवगत कराया कि यदि किसी 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष के कम आयु के बालक का विवाह किया जाता है तो वह कानूनी रूप से दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि यदि आपके क्षेत्र में किसी भी बाल विवाह से सूचना हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर पर कॉल करने के लिए लोगो को बताया,टीम नें महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,सखी वन स्टॉप सेंटर,चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया, इस विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 181,1090,1098 आदि के बारे में भी ग्रामीणो को बताया गया।कार्यक्रम मे‌ थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह,महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे,

Leave a Reply