पिता के बाद अब शाने अली मैदान में.कौन ख़ुश तो कितनो को पंहुचा धक्का,

पीलीभीत में आखिरकार सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली नें समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ही लिया.अब आप सोच रहे होंगे कि समाजवादी के कैबिनेट मंत्री रहे हाजी का बेटा तो समाजवादी ही होगा ना,मगर नहीं शाने अली नें पिता क़ी मृत्यु के बाद पिछले विधानसभा चुनाव में बहुजनसामाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया था.शहर सीट 127 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार, सपा से डॉ शैलेन्द्र गंगवार और बसपा से शाने अली को महज 12000 वोट देकर में जनता नें रियाज अहमद के नाम से सम्मानित किया था,वही सपा से नवागत जिलाध्यक्ष धमेश गंगवार को हाई कमान से मिली जिम्मेदारी के बाद शाने अली को अपनी पार्टी में शामिल कराया.मगर ये क्या सोमवार 19 अक्टूबर को पार्टी ज्वाइन कराने के बाद पीलीभीत पहुंचे शाने अली नें नकटादाना स्थित सपा कार्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को तो बुलाया.मगर समाजवादी में गुटबाजी के चलते कई बड़े चेहरे नजर नहीं आये. कारण क्या शाने अली के पार्टी ज्वाइन करने से था या कोई और कारण,खैर आपको बता दें कि 2027 विधान सभा में 127 विधान सभा से ताल ठोकने वालो में हेमराजवर्मा,अनीस अहमद उर्फ़ फूल बाबू. नफीस अहमद और अब शाने अली शामिल है. मगर आज शाने अली के पार्टी जॉइनिंग के बाद सपा में माहौल कुछ और ही है कितनो के सपने पर पानी फिरने चला है ये तो वक़्त बताएगा.

Leave a Reply