ये टिफिन बॉक्स नहीं मामूली,इसमें लगे डिवाइस से टेक्निशीयन नें लाखो रूपये के डीजल क़ी लगाई चपत,अब हुई FIR.

पीलीभीत में टावर के डीजल में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है करीब 5 लाख रुपये के नुकसान के बाद इंडस टावर कंपनी नें पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है.
Up के पीलीभीत में एक टिफिन बॉक्स नें टावर कंपनी के लाखो रूपये का नुकसान क़ी वजह बन गई.जानिए कैसे–दरअसल मोबाइल टावर पर डीजल के कथित गबन को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है।जिसमे करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताते हुए शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटगई है।
पूरा मामला पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद इलाके का है.जहाँ बीते 15 अक्टूबर 2026 को मोबाइल टावर पर डीजल जनरेटर और बिजली सप्लाई से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई गई।आरोप है कि टावर के संचालन के लिए इस्तेमाल होने वाले डीजल में टेक्निशियन और भूमि स्वामी नें गड़बड़ी क़ी है.जिससे कंपनी को अनुमानतः पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ।पुलिस नें आरोपी टेक्निशियन और भूमि स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.उच्चधिकारियो द्वारा सौपी गई जाँच में डीजल की खपत,जनरेटर के संचालन और कथित आर्थिक नुकसान के पीछे वास्तविक कारण को लेकर जाँच एसआई पुष्पेंद्र कर रहे है
फिलहाल इस मामले में सीओ सदर नताशा गोयल(आईपीएस)नें बताया कि टावर टेक्निशियन और भूमि स्वामी नें एक लंच बॉक्स में डिवाइस लगाकर जनरेटर का उपयोग दर्शाते थे.जबकि बिजली के साथ साथ डीजल का इस्तेमाल होना बताकर इंड्स टावर कंपनी का लाखो रूपये के डीजल का बंदरबाट करते थे. कंपनी क़ी तरफ से शिकायत के बाद जहानाबाद पुलिस को गंभीरता से जाँच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देश दिए है,

Leave a Reply