रामलीला मैदान में दे दना दन,बेल्ट से मारपीट के बाद पुलिस नें क़ी 3 पर कार्यवाही..

पीलीभीत के बीसलपुर के रामलीला मेले में दो पक्षो में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है.मौके पर पहुंची पुलिस को ASP हिमांशु गौरव नें कार्यवाही का निर्देश दिया है

पीलीभीत के अमरिया में वर्चस्व क़ी लड़ाई को लेकर 3 लोगो क़ी मौत के बाद प्रशासन अब अलर्ट मोड पर आ गया है. ताज़ा मामला अब बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का है,जहाँ मामूली कहासुनी के बाद छात्रों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई है.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर छात्रों में बेल्ट से मारपीट देखा जा रहा है.दरअसल बीसलपुर के रामलीला मैदान में गुलेश्वरनाथ मंदिर के पास ये घटना हुई.फिलहाल पुलिस नें हालत पर काबू पा लिया है और मामले क़ी जाँच में जुट गई है.asp हिमांशु गौरव के निर्देश के बाद बीसेलपुर पुलिस नें धारा 151में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही क़ी है.

Leave a Reply